Move to Jagran APP

09 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:09 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 12:21 PM (IST)
09 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
09 जनवरी 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों की चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: सफला एकादशी।

विशेष: बुध उदय, शनि अस्त।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।

कन्या: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.