Move to Jagran APP

09 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

Horoscope Today आज पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:33 PM (IST)
09 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा
09 अगस्त 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: हल षष्ठी, श्री बलराम जी का जन्मोत्सव।

विशेष: पंचक (शाम 07:06 बजे तक), षष्ठी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: आधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र या किसी अधिकारी के माध्यम से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। भागदौड़ का प्रयास सार्थक होगा।

कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी आपेक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन के बीच में तनाव रहेगा। वाणी पर संयम रखें, कटु बात करने से बचें।

मकर: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मित्र या पिता के माध्यम से रुका हुआ कार्य संम्पन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.