Move to Jagran APP

09 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 09:45 AM (IST)
09 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी,  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी
09 अगस्त 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन परास्त होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: वाणी पर संयम रखें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: आर्थिक योजना साकार होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: अहंकार पर नियंत्रण रखें। सफलता अहंकारी तनाव देगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: वाणी पर संयम न रखने से अपनों से ही तनाव मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.