Move to Jagran APP

09 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को सुखद समाचार मिल सकता है, दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 05:48 AM (IST)
09 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को सुखद समाचार मिल सकता है, दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे
09 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को सुखद समाचार मिल सकता है, दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 13:30 बजे से 15:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वैशाख मास प्रारंभ।

राशिफल

मेष: सुखद समाचार मिल सकता है। दूसरों से सहयोग लेने में भी सफल हो सकते हैं, लेकिन पारिवारिक मामलों में लापरवाही कष्ट प्रदान कर सकती है।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सकारात्मक कार्य में मन लगाएं।

मिथुन: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। मन का भय कम होगा। बुद्धि कौशल से अथवा धार्मिक ग्रंथ के पढ़ने से आत्मबल में वृद्धि होगी।

कर्क: उत्साह में वृद्धि होगी। बच्चों और जीवनसाथी के साथ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आराम करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन पारिवारिक सदस्य के कारण कुछ तनाव मिल सकता है। ईश्वर की पूजा में मन लगाएं।

कन्या: सकारात्मक, सृजनात्मक या अध्ययन से आत्मसंतुष्टि होगी। समय की अधिकता के कारण कई बार मन में तनाव का दबाव भी आएगा। अच्छे कार्यों में मन लगाएं।

तुला: पारिवारिक दायित्व में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक तनाव का बोझ बढ़ेगा। इससे क्रोध और भावुकता में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: शिक्षा, कलात्मक कार्य, सृजनात्मक चिंतन का अवसर रहेगा। दूसरों से बातचीत के माध्यम से भविष्य की योजना पर कार्य शुरू हो सकता है।

धनु: आपकी राशि पर केतु है, जो कि अतृप्त रखेगा। कुछ अपने ही लोग आपसे रुष्ट हो सकते हैं। संयम रखने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर: छोटी-छोटी बात पर क्रोध करना ठीक नहीं है। बेटे का भरपूर सहयोग रहेगा। यद्यपि आर्थिक तंगी रहेगी। संयम से काम पूरे होंगे।

कुंभ: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक या सृजनात्मक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मीन: ज्ञान में वृद्धि होगी। खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.