08 सितंबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को बिजनेस में अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी, लेकिन शाही खर्च से बचें
Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 08 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
श्राद्ध: षष्ठी श्राद्ध।
आज की भद्रा: रात्रि के 12:03 बजे से 09 सितंबर को दोपहर 01:08 बजे तक।
राशिफल
मेष: परिवार की महिला के कारण कुछ तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है।
वृष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर की महिला मुखिया या उच्च महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक और आर्थिक योजना फलीभूत होगी।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।
तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी, फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। ईश्वर की आराधना करने से मन शांत होगा।
मकर: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।
कुंभ: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन: व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, लेकिन सतर्कता जरूर बरतें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।