08 अक्टूबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी, धन, पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: विजयादशमी।
राशिफल
मेष: सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृष: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। कुछ व्यावसायिक और कुछ सांस्कृतिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, धन हानि की आशंका है।
कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
कुंभ: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। खासतौर पर प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।