Move to Jagran APP

08 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 07:31 AM (IST)
08 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा
08 नवंबर 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: मध्याह्न 12:25 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: देवोत्थानी एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी।

विशेष: तुलसी विवाह उत्सव।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक दृष्टि से व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।

कर्क: धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

तुला: गुप्त शुत्रु तनाव देंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संबंधित अधिकारी के कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.