08 जुलाई 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले किसी मामले में जोखिम न उठाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 08 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: विवस्वत सप्तमी।
विशेष: मंगल पश्चिम में अस्त।
राशिफल
मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। उदासीनता या लापरवाही से नुकसान हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मिथुन: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।
कर्क: व्यर्थ की परेशानियों से बचने के लिए कनेर के वृक्ष लगाएं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।
सिंह: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कन्या: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सनिध्य मिलेगा। फिर भी आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
धनु: आपकी राशि पर शनि और केतु की युति है। दोनों ही वक्री हैं, जिस कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़े-विवाद से बचें।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगे।
कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मीन: किसी भी मामले में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।