Move to Jagran APP

07 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक रा​शि वालों को नया पद या कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 06:32 AM (IST)
07 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक रा​शि वालों को नया पद या कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
07 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक रा​शि वालों को नया पद या कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

श्राद्ध: पंचमी श्राद्ध, भरणी श्राद्ध।

विशेष: बुद्ध उदय।

राशिफल

मेष: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। राजनेता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होग। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।

कर्क: व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए पद, प्रतिष्ठा या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग से सचेत रहें। रचनात्मक कार्योँ में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चला आ रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.