Move to Jagran APP

07 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 07 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 09:21 AM (IST)
07 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी
07 सितंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री चंद्र नवमी।

विशेष: गौरी गणपति पूजन।

राशिफल

मेष: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। 

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। 

मिथुन: व्यावसायिक योजना सफल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। 

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी सीमा तक अहंकार भी बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, जिससे पुराने रिश्ते न बिगड़ें। 

कन्या: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मन खिन्न रहेगा। 

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक: धन, सम्मान, पद और प्रतिष्ठा के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। फिर भी मन खिन्न रहेगा। 

धनु: आज कालसर्प योग बन रहा है, जिस कारण कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। आर्थिक समस्या बढ़ेगी। 

मकर: गाय को हरा चारा खिलाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा करें। 

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। 

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.