Move to Jagran APP

07 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दुर्घटना से बचें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 07 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 02:53 PM (IST)
07 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन  दुर्घटना से बचें
07 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दुर्घटना से बचें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गा नवमी, महानवमी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अग्नि या अन्य तरह की दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र से सहयोग मिल सकता है।

धनु: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। मन चंचल होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.