Move to Jagran APP

07 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, विभागीय परिवर्तन की संभावना है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 05:00 AM (IST)
07 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, विभागीय परिवर्तन की संभावना है
07 अप्रैल 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, विभागी परिवर्तन की संभावना है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक (दोपहर 03:00 बजे से प्रारंभ 12 अप्रैल को दिन में 11:29 बजे पर समाप्त।)

आज का पर्व एवं त्योहार: पाप मोचिनी एकादशी।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन, धार्मिक यात्रा आदि की संभावना है। चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज का प्रयास पूरा हो सकता है।

कर्क: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतने की जरूरत है।

मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कोई ऐसी घटना भी हो सकती है, जिससे निजी सुख में व्यवधान आए। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान या भावुकता के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.