Move to Jagran APP

06 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 06 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:55 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:15 AM (IST)
06 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
06 अक्टूबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: महाष्टमी, दुर्गाष्टमी।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक प्रवाह में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। गलतफहमी से बचें। भागदौड़ होगी।

धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: मन खिन्न रहेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.