Move to Jagran APP

06 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 01:49 PM (IST)
06 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
मेष राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्कंद षष्ठी।

विशेष: पंचमी तिथि की वृद्धि।

राशिफल

मेष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता रहेगा।

मिथुन: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: रोग और शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक व्यस्तता भी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टदायी भी हो सकती है।

धनु: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता अथवा धर्मगुरु से निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.