Move to Jagran APP

05 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 06:06 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 06:06 AM (IST)
05 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी
05 जून 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक रात्रि के 11:28 बजे पर समाप्त।

राशिफल

मेष: रुके हुए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मन को मजबूत करें। पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। यात्रा से बचें। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेगे। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

धनु: प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। क्रोध या भावुकता में नियंत्रण रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मुधर होंगे।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा से बचें। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.