Move to Jagran APP

5 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को स्थानांतरण की दिशा में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 जून 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 02:41 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 06:15 AM (IST)
5 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को स्थानांतरण की दिशा में सफलता मिलेगी
5 जून 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों को स्थानांतरण की दिशा में सफलता मिलेगी

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा व्रत।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पुरुषार्थ से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृष राशि (Taurus): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन की संभावना है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini): क्रोध पर नियंत्रण रखें। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में व्यर्थ के तनाव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जल दान करें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है।

तुला राशि (Libra): विभागीय स्थानांतरण या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि या चोरी के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अज्ञात भय मन को कमजोर करेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुरु करें।

मकर राशि (Capricorn): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी सुख में व्यवधान भी रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक या मांगलिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.