Move to Jagran APP

05 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, नए अनुबंध मिल सकते हैं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 09:32 AM (IST)
05 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, नए अनुबंध मिल सकते हैं
05 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, नए अनुबंध मिल सकते हैं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: रथ यात्रा।

आज की भद्रा: रात्रि 02:40 बजे से 06 जुलाई को दोपहर 01:10 बजे तक।

राशिफल

मेष: स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगी।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्थानांतरण या विभागीय परिवर्तन की संभावना है। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। संबंधों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ व्यावसायिक समस्याएं बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: रिश्तों में मधुरता आएगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.