Move to Jagran APP

05 अगस्त 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रुके हुए कार्यों में गति आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 09:25 AM (IST)
05 अगस्त 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रुके हुए कार्यों में गति आएगी
05 अगस्त 2019 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रुके हुए कार्यों में गति आएगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: नाग पंचमी।

विशेष: कालसर्प शांति अनुष्ठान, श्रावण सोमवार व्रत।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिल सकता है। ऐसा कुछ न करें, जिससे शासन सत्ता से परेशानी बढ़े।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सफल होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भागदौड़ रहेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। विरोधी परास्त होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.