Move to Jagran APP

04 सितंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 सितंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 04:55 PM (IST)
04 सितंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
04 सितंबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

prime article banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

श्राद्ध: द्वितीया श्राद्ध।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अज्ञात भय से मन ग्रसित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी या किसी राजनेता से तनाव मिल सकता है। ऐसा आचरण न करें, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

तुला: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

धनु: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.