Move to Jagran APP

04 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को राजनेता का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में निकटता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 09:15 AM (IST)
04 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को राजनेता का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में निकटता आएगी
04 सितंबर 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को राजनेता का सहयोग मिलेगा, रिश्तों में निकटता आएगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: लोलार्क षष्ठी।

राशिफल

मेष: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ तनाव रहेगा। 

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन हानि का योग है, स्थिति नियंत्रित न करने कर्ज की स्थिति आ सकती है। पुरुषार्थ के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि का योग है। कर्ज की स्थिति आ सकती है, जबकि पुरुषार्थ के लिए कई अवसर मिल सकते हैं। 

कर्क: गजकेसरी योग संतान की प्रगति में सहायक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 सिंह: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। वृद्ध महिला के कारण तनाव मिलेगा, जबकि व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

तुला: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। बुद्धि कौशल से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: आपकी राशि पर गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य भी संभव है, जिसकी एक लंबे समय से आपको प्रतीक्षा थी। 

धनु: आपके बारहवें चंद्रमा होने से मानसिक तनाव मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मकर: व्यावसायिक प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। 

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.