Move to Jagran APP

04 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 03 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:51 AM (IST)
04 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा
04 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: षष्ठी पर्व (नवरात्रि का छठा दिन)।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: विरोधी परास्त होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में सावधानी रखें। गुप्त शत्रु तनाव दे सकता है।

मिथुन: शनि, केतु एवं चंद्र की युति कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव देगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन हानि के योग नहीं हैं। देवी की उपासना आपके लिए हितकर होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान में ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी अपने से तनाव मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शनि, केतु और चंद्र की युति रचनात्मक प्रयास सफल कराएगी। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कन्या: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाई या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, पद और प्रतिष्ठा के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा।

धनु: आपकी राशि पर शनि, केतु और चंद्रमा की युति आपको भावुक बनाएगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। एकांत में न रहें। अधिक से अधिक समय परिवार को दें।

मकर: भागदौड़ रहेगी। मन अशांत रहेगा। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन: महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.