Move to Jagran APP

04 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:54 AM (IST)
04 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे
04 नवंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गोपाष्टमी।

आज की भद्रा: अपराह्न 03:53 बजे तक।

विशेष: गुरु मूल नक्षत्र व धनु राशि में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आंवले का दान लाभप्रद होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृष: संबंधों में मधुरता आएगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन गुप्त शत्रु सक्रिय रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा या देशाटन की दिशा में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।

धनु: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.