Move to Jagran APP

04 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को गलत निर्णय के कारण हानी उठानी पड़ सकती है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 09:26 AM (IST)
04 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को गलत निर्णय के कारण हानी उठानी पड़ सकती है
04 जून 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को गलत निर्णय के कारण हानी उठानी पड़ सकती है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: करवीर व्रत।

विशेष: शुक्र वृष राशि में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

वृष राशि (Taurus): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन गलत निर्णय के कारण हानी उठानी पड़ सकती है। 

कर्क राशि (Cancer): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

सिंह राशि (Leo): किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि (Virgo): रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक भागदौड़ रहेगी। 

मकर राशि (Capricorn): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

मीन राशि (Pisces): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। मांगलिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.