Move to Jagran APP

04 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 04 अगस्त 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 11:53 AM (IST)
04 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सुखद समाचार मिलेगा
04 अगस्त 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सुखद समाचार मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वा गणपति।

आज की भद्रा: प्रात: 08:25 बजे से सायं 06:49 बजे तक।

राशिफल

मेष: गलत निर्णय या भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता करना हितकर होगा।

वृष: काल सर्प योग चल रहा है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जल का दान करें।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

तुला: शासन सत्ता या घर के मुखिया से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुधर रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से प्रोत्साहन मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: रोग और शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.