Move to Jagran APP

03 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें, धन हानि की भी आशंका है

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 सितंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:52 PM (IST)
03 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें, धन हानि की भी आशंका है
03 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें, धन हानि की भी आशंका है

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

श्राद्ध: प्रतिपदा श्राद्ध।

विशेष: पंचक, दूध का त्याग करें।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों मे सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृष: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विवाद को न बढ़ाए। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आपको सफल बनाएगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल सपंत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। धन हानि की आशंका है, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रह्वहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें एवं छूत के रोगों से बचें।

मीन: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का योग है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.