Move to Jagran APP

03 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को महिला मित्र से सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 03 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 09:04 AM (IST)
03 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को महिला मित्र से सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी
03 सितंबर 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों को महिला मित्र से सहयोग मिलेगा, व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: ऋषि पंचमी।

राशिफल

मेष: सृजन, निर्माण और शोध की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

वृष: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की दिशा में सफलता मिलेगी।

मिथुन: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्याओं से अज्ञात भय उत्पन्न होगा। अवसाद से बचें। संतान का सहयोग रहेगा। सूर्य की उपासना आपके लिए हितकर होगी।

कर्क: वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्तों में तनाव न आए। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृश्चिक: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, जिससे मन में अवसाद की स्थिति आती है। शनि का छाया दान करें। संतान के मामलों में कुछ तनाव मिल सकता है।

मकर: महिला मित्र से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.