Move to Jagran APP

03 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 मार्च 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 05:59 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:50 PM (IST)
03 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं
03 मार्च 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01 :30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: ओमकार पंचमी।

राशिफल

मेष: दैनिक कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: किसी पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: उत्तेजना पर नियंत्रण करें। संतान के दायित्व की पूॢत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक महिला से तनाव मिलेगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। संयम से काम लें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर बनेंगे।

कन्या: संतान के दायित्व की पूॢत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ फलीभूत होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.