Move to Jagran APP

03 जून 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 3 जून 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 09:12 AM (IST)
03 जून 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे
03 जून 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे

 राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से सुबह 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि जयंती, सोमवती अमावस्या, वट सावित्री व्रत (बरगदाही)।

राशिफल

मेष राशि (Aries): शुक्र का परिवर्तन मांगलिक और धार्मिक कार्यों में सफलता देने वाला है। रिश्तों में मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। भागदौड़ रहेगी। 

वृष राशि (Taurus): शुक्र का परिवर्तन बहुप्रतीक्षित कार्य को सफल करने में सहायक होगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक प्रगति होगी, लेकिन कर्म क्षेत्र में बाधाएं भी आएंगी। ऋण लेने की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo): महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक या पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Virgo): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

तुला राशि (Libra): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio): मांगलिक कार्य में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। 

धनु राशि (Sagittarius): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। 

मकर राशि (Capricorn): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। 

कुंभ राशि (Aquarius): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces): दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। कर्मक्षेत्र मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.