03 जुलाई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, यात्रा का योग
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 03 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
राशिफल
मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। अनचाही यात्रा या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। निजी सुख में व्यवधान रहेगा।
कन्या: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
वृश्चिक: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।