Move to Jagran APP

03 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न लें, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 दिसंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 05:48 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 01:24 PM (IST)
03 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न लें, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें
03 दिसंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न लें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 06:55 बजे से शाम 07:25 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। शांत रहें।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर की दिशा में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: भावुकता पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक स्तर पर संयम से काम लेना ही हितकर है।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कर्मक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: रोग या विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.