Move to Jagran APP

Raksha Bandhan 2020 का राशिफल: आज रक्षाबंधन के दिन क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें आज का भविष्यफल

Raksha Bandhan Horoscope Today आज रक्षाबंधन पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 अगस्त 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:17 AM (IST)
Raksha Bandhan 2020 का राशिफल: आज रक्षाबंधन के दिन क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें आज का भविष्यफल
Raksha Bandhan 2020 का राशिफल: आज रक्षाबंधन के दिन क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें आज का भविष्यफल

Raksha Bandhan Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व

आज का पर्व एवं त्योहार: रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा एवं सावन का अंतिम सोमवार।

आज की भद्रा: प्रात: 09 बजकर के 26 मिनट तक।

राशिफल

मेष: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों मे निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मिथुन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। सकरात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ में कहीं भी आने-जाने से बचें। 

सिंह: रोग और विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। संतान के कारण भी चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक या पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: विष योग होने के कारण वाणी में संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक पीड़ा का सामना करना पड़े।

कुंभ: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक परेशानी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.