Move to Jagran APP

03 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 06:03 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 06:03 AM (IST)
03 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
03 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी।

विशेष: सप्तमी तिथि क्षय।

आज की भद्रा: प्रात: 05:59 बजे से शाम 05:06 बजे तक।

राशिफल

मेष: श्क्षिा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी अपने से तनाव मिल सकता है। यात्रा की स्थिति में व्यवधान की संभावना है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मिथुन: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक कार्य की दिशा मे चल रहा प्रयास परिणामदायक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। पारिवारिक या व्यावसायिक भय रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

मीन: कालसर्प योग का प्रभाव कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, बाधाएं दूर हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.