Move to Jagran APP

02 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 09:15 AM (IST)
02 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
02 अक्टूबर 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:40 बजे तक।

त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी, ललिता पंचमी।

विशेष: गांधी जयंती।

राशिफल

मेष: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

वृष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संंबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन पड़ोसी या गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजि संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।

मीन: पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.