Move to Jagran APP

02 मई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 05:31 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 05:31 PM (IST)
02 मई 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

विशेष : प्रदोष।

आज की भद्रा : रात्रि 03:21 बजे से 03 मई को अपराह्न 03:45 बजे तक। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 28 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, रेवती नक्षत्र 14 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, विषकुंभ योग 05 धंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात प्रीति योग, मीन में चंद्रमा 14 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात मेष में। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): किया गया पुरुषार्थ फलीभूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि (Taurus): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।  

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध आदित्य योग, राजनैतिक मामलों में सफलता देगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  

कर्क राशि (Cancer): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि (Leo): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।   

कन्या राशि (Virgo): दांपत्य जीवन सुखमय होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि (Libra): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  

वृश्चिक राशि (Scorpio): धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। 

धनु राशि (Sagittarius): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर राशि (Capricorn): रोग और शत्रु पराजित होंगे। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। 

मीन राशि (Pisces): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.