Move to Jagran APP

02 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों मे राहत मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 2 जून 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 07:19 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:20 AM (IST)
02 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों मे राहत मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
02 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों मे राहत मिलेगी, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर

आज का पर्व एवं त्योहार: निर्जला एकादशी।

आज की भद्रा: दोपहर 12:05 बजे तक।

विशेष: रूक्मणी विवाह।

राशिफल

मेष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोटी की दिशा में नए प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखें। केमद्रुम योग के कारण व्यर्थ की उलझनें बड़ सकती हैं।

वृष: भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें, जिससे क्लेश की स्थिति न उत्पन्न हो। रिश्ते बिगाड़े नहीं।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते है, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव भी मिल सकता है। जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह: मैत्री संबंध प्रगाण होंगे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखें। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। पिता से सहयोग मिलेगा। परिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा भी सम्भव है।

तुला: भावुकता मे नियंत्रण रखें। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। उपहार, सम्मान या प्रियजन से भेंट की सम्भावना है।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक मामलों में तीसरे के हस्तक्षेप से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आधुनिक प्रणाली के आधार पर चल रहा प्रयास आंशिक रूप से सफल हो सकता है।

मकर: व्यावसायिक योजना को विशेष चिंतन के साथ प्रारंभ करें। आत्मबल को मजबूत बनाइए। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मे राहत मिलेगी।

मीन: व्यर्थ की उलझनें आर्थिक कारणों से रहेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.