Move to Jagran APP

01 अक्टूबर 2019 का राशिफल: गजकेसरी योग से वृष राशि वालों को प्रसन्नता और सम्मान मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 01 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 08:38 AM (IST)
01 अक्टूबर 2019 का राशिफल: गजकेसरी योग से वृष राशि वालों को प्रसन्नता और सम्मान मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
01 अक्टूबर 2019 का राशिफल: गजकेसरी योग से वृष राशि वालों को प्रसन्नता और सम्मान मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 12:48 बजे से 02 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:40 बजे तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आप प्रभावशाली रहेंगे। विरोधी परास्त होगा।

वृष: गजकेसरी योग आपको प्रसन्नता और सम्मान देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: गुप्त शत्रु से सचेत रहने की आवश्यकता है। समस्या दे सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शत्रु पारजित होगा, लेकिन तनाव दे सकता है।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु: शनि की साढ़े-साती कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न करेंगी। गुप्त शत्रु तनाव का कारण होंगे। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.