Move to Jagran APP

01 नवंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को धन, यश और कीर्ति प्राप्त होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:18 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:45 PM (IST)
01 नवंबर 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को धन, यश और कीर्ति प्राप्त होगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
कर्क राशि वालों को धन, यश और कीर्ति प्राप्त होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: कार्तिक स्नान प्रारंभ।

राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। मन को कमजोर न करें। अच्छा साहित्य पढ़ें और देव दर्शन का प्रयास करें। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: शाही खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयेाग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिर में चोट लग सकती है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.