Move to Jagran APP

01 फरवरी 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 01 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 09:19 AM (IST)
01 फरवरी 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
01 फरवरी 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 06:11 बजे से 02 फरवरी को प्रात: 07:11 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला सप्तमी।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करेगा। आर्थिक समस्याएं देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल रहें।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धर्म गुरु या उच्च अधिकारी से तनाव भी मिल सकता है।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में तनाव आ सकता है।

मकर: महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.