Horoscope 2020 वृश्चिक राशि: नए साल में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, बिगड़े कार्य बनेंगे
Horoscope 2020 नववर्ष 2020 के आगमन के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इस साल उसकी किस्मत में क्या है? आइए ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं वृश्चिक का वार्षिक राशिफल।
Horoscope 2020 Scorpio: नववर्ष का आगमन हो चुका है। हर किसी को नववर्ष का इंतजार बेसब्री से था। पिछला वर्ष कैसा बीता, हम उसे याद करते हुए नए वर्ष को एक नई उम्मीद से देखते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नव वर्ष में उसकी किस्मत के तारे क्या कहते हैं? पिछले साल की तरह ही जीवन चुनौतियों से भरा होगा या जो सफलताएं और खुशियां मिली हैं, वह सिलसिला नए साल में भी चलेगा? नए साल में कार्य योजनाएं सफल होंगी? रिश्ते बेहतर रहेंगे? नौकरी या बिजनेस अच्छा चलेगा? ऐसे कई सवाल मन में आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नववर्ष 2020 का वार्षिक राशिफल, जिसमें आपके सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
वार्षिक राशिफल 2020
वर्ष 2020 का यह राशिफल पूर्णतः गोचर-ग्रहों पर आधारित है। शास्त्रों में ग्रहों के विभिन्न राशिगत एवं भावगत गोचर के आधार पर जो फल कहे गए हैं, उनका इस राशिफल को तैयार करने में अनुसरण किया गया है। व्यक्ति विशेष के लिए घटित घटनाएं गोचरगत ग्रहों के फलों के अलावा अन्य तथ्यों से भी प्रभावित होते हैं।
इन तथ्यों में प्रमुख है:- उनकी विद्यमान दशा अंतरदशा, प्रत्यन्तर दशा, वर्ष कुंडली एवं जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति आदि। अतः प्रस्तुत राशिफल इन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए। राशिफल ग्रहों की स्थितियों के आधार पर मात्र पूर्वाकलन और मार्गदर्शन है, भविष्यवाणी नहीं है, इसे उसी दृष्टि से देखना चाहिए।
वृश्चिक राशि: (तो,ना,नी, नू,ने,नो,या,यी, यू)
नए साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां कम होंगी। शनिदेव के प्रभाव से आप मुक्त हो जाएंगे, इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। एक तरह से कहें तो आपके लिए यह वर्ष पहले की तुलना में कुछ ठीक रहेगा।
24 जनवरी से वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। यानी आपके संघर्ष के दिनों का अंत हो जाएगा। पहले आपके काम में जो भी बाधाएं आती थीं, वो अब नहीं आएंगी। आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होना प्रारंभ हो जाएगा। बिगड़े काम बनेंगे। सफलता की दर पहले से ज्यादा होगी।
सितंबर के बाद का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। 10 सितंबर से 13 नवंबर तक मंगल वक्री रहेगा, वहीं 23 सितंबर से वर्ष के अंत तक वृश्चिक राशि पर केतु विराजमान रहेगा। मंगल और केतु के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। सितंबर के बाद से आपके कार्यों में रुकावटें आने लगेंगी। ऐसे में आप अपनी जिन भी योजनाओं को मूर्त रूप देना चाहते हैं, उनको सितंबर से पहले कर लें।
उपाय: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्षभर सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, बजरंग बाण का पाठ करना श्रेष्ठ रहेगा।
शुभ रंग: पीला, सफेद, गुलाबी और लाल।
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9।
शुभ देवता: भगवान शिव, कार्तिकेय और संकटमोचन हनुमान जी।
शुभ व्रत: मंगलवार और अष्टमी तिथि।
- ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा,
बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली
Horoscope 2020 वृष राशि: नववर्ष में धन लाभ के साथ उन्नति का योग, लेकिन चुनौतियों के लिए तैयार रहें
Horoscope 2020 मिथुन राशि: नए साल में मान-सम्मान के साथ वर्चस्व में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ का योग