Horoscope 2020 सिंह राशि: भाग्योदय वाला होगा नया साल, नौकरी या बिजनेस में तरक्की के साथ बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं
Horoscope 2020 नववर्ष 2020 के आगमन के साथ हर कोई जानना चाहता है कि इस साल उसकी किस्मत में क्या है? आइए ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से जानते हैं सिंह का वार्षिक राशिफल।
Horoscope 2020 Leo: नववर्ष का आगमन हो चुका है। हर किसी को नववर्ष का इंतजार बेसब्री से था। पिछला वर्ष कैसा बीता, हम उसे याद करते हुए नए वर्ष को एक नई उम्मीद से देखते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि नव वर्ष में उसकी किस्मत के तारे क्या कहते हैं? पिछले साल की तरह ही जीवन चुनौतियों से भरा होगा या जो सफलताएं और खुशियां मिली हैं, वह सिलसिला नए साल में भी चलेगा? नए साल में कार्य योजनाएं सफल होंगी? रिश्ते बेहतर रहेंगे? नौकरी या बिजनेस अच्छा चलेगा? ऐसे कई सवाल मन में आने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नववर्ष 2020 का वार्षिक राशिफल, जिसमें आपके सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
वार्षिक राशिफल 2020
वर्ष 2020 का यह राशिफल पूर्णतः गोचर-ग्रहों पर आधारित है। शास्त्रों में ग्रहों के विभिन्न राशिगत एवं भावगत गोचर के आधार पर जो फल कहे गए हैं, उनका इस राशिफल को तैयार करने में अनुसरण किया गया है। व्यक्ति विशेष के लिए घटित घटनाएं गोचरगत ग्रहों के फलों के अलावा अन्य तथ्यों से भी प्रभावित होते हैं।
इन तथ्यों में प्रमुख है:- उनकी विद्यमान दशा अंतरदशा, प्रत्यन्तर दशा, वर्ष कुंडली एवं जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति आदि। अतः प्रस्तुत राशिफल इन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए। राशिफल ग्रहों की स्थितियों के आधार पर मात्र पूर्वाकलन और मार्गदर्शन है, भविष्यवाणी नहीं है, इसे उसी दृष्टि से देखना चाहिए।
सिंह राशि: (म,मी,मू,मे, मो,टा, टी,टू, टे)
सिह राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2020 भाग्योदय वाला रहेगा। इस वर्ष आपको करियर या बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। जो भी कार्य आपका अधूरा है या प्रारंभ करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह उत्तम वर्ष हो सकता है। यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है।
नए वर्ष के प्रारंभ से लेकर 29 मार्च तक और फिर 30 जून से लेकर 19 नवंबर तक सिंह राशि पर गुरु ग्रह की शुभ नवम दृष्टि पड़ रही है। गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने से आप शुभ कार्यों को करने के लिए प्रेरित होंगे। इससे आपके परिवारिक जीवन, करियर या बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है।
इस वर्ष में आपके लिए अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। हो सकता है कि अचानक बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल जाए या नौकरी में बोनस या फिर परिवार और रिश्तेदारों से आकस्मिक आर्थिक लाभ मिल जाए।
इस वर्ष आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है। 28 सितंबर से 22 अक्टूबर तक शुक्र सिंह राशि मे रहने के कारण भौतिक सुखों में वृद्धि का कारक होगा। आपके कार्य या व्यवसाय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।
उपाय: वर्षभर आप आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। लाल बैल को गुड़ खिलाएं। सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।
शुभ रंग: केसरिया, मैरून, पीला और गुलाबी।
शुभ अंक: 1, 3, 5 और 9
शुभ देवता: सूर्य, भगवान राम और हनुमान जी।
शुभ व्रत: रविवार और द्वादशी तिथि।
- ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा,
बालाजी ज्योतिष संस्थान, बरेली
Horoscope 2020 वृष राशि: नववर्ष में धन लाभ के साथ उन्नति का योग, लेकिन चुनौतियों के लिए तैयार रहें
Horoscope 2020 मिथुन राशि: नए साल में मान-सम्मान के साथ वर्चस्व में वृद्धि होगी, अचानक धन लाभ का योग