Move to Jagran APP

Happy Holi 2021 Wishes: यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार, होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार…

Holi 2021 Wishes रंगों और प्रेम का त्योहार होली आज 29 मार्च को पूरे देश में मनाई जा रही है। होली के इस असवर पर आज आप अपने ​प्रियजनों दोस्तों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना एवं बधाई संदेश भेज सकते हैं। आपको भी होली की शुभकामनाएं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 07:37 AM (IST)
Happy Holi 2021 Wishes: यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार, होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार…
Happy Holi 2021 Wishes: होली के पावन त्यौहार पर कुछ इस तरह करें लोगों को विश, भेजें ये शुभकामना संदेश

Holi 2021 Wishes: रंगों और प्रेम का त्योहार होली आज 29 मार्च को पूरे देश में मनाई जा रही है। होली का उत्साह केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी मनाया जाता था। भारत के साथ विदेशों में भी होली का त्योहार बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिक दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।

loksabha election banner

होली का पर्व राधा और कृष्ण की पवित्र प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। अगर मथुरा और वृंदावन की होली की बात करें तो ये दोनों नगरियां राधा और कृष्ण के रंग में डूबी रहती है। होली का त्यौहार भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे में होली के दिन लोग एक-दूसरे को त्यौहार की बधाई देते हैं और शुभकामना संदेश भेजते हैं। तो आइए पढ़ते हैं होली के ये शुभकामना संदेश।

1. रंगों से भरी पिचकारी, क्या गुब्बारे,

गुजिया और मिठाइयों की है भरमार,

ठंडाई और भांग से भरा है हर गिलास,

ऐसा है होली का त्योहार!

2. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

खुशियों से भर जाए आपकी झोली,

आप सबको मेरी तरफ से हैपी होली!

3. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली।

4. रंगों के त्‍योहार में सभी रंगों की हो भरमार,

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार।

यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार,

होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार…

5, ये रंगो का त्यौहार आया है,

साथ अपने खुशियाँ लाया है,

हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,

इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग,

सबसे पहले भिजवाया है…

6. खा के गुजिया, पी के भंग,

लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,

बजा के ढोलक और मृदंग,

खेलें होली हम तेरे संग...

7. ऐसे मनाना होली का त्यौहार,

पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,

यही मौसम है अपनों से गले मिलने का,

तो गुलाल लेकर हो जाओ तैयार.

Happy Holi 2021

8. खुदा करे हर दिन चांद बनकर आए,

दिन का उजाला शान बनकर आए,

कभी दूर न हो आपके चेहरे की हंसी

ये होली का त्योहार ऐसा मेहरबान होकर आए

Happy Holi 2021


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.