Move to Jagran APP

रविवार को की जाती है सूर्यदेव की पूजा, यहां जानें इनके बारे में अहम बातें

आज रविवार है और आज का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। सूर्य के बारे में कई लोगों को बहुत ज्यादा पता नहीं होता है। ऐसे में जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको सूर्यदेव की कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 10:27 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 10:27 AM (IST)
रविवार को की जाती है सूर्यदेव की पूजा, यहां जानें इनके बारे में अहम बातें
रविवार को की जाती है सूर्यदेव की पूजा, यहां जानें इनके बारे में अहम बातें

आज रविवार है और आज का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह की परिभाषा अलग होती है। कथाओं के अनुसार, सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु नौ ग्रहों में गिने जाते हैं। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कार्य किए जाते हैं जिनमें सूर्य को अर्घ्य देना भी शामिल है। सूर्य के बारे में कई लोगों को बहुत ज्यादा पता नहीं होता है। ऐसे में जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको सूर्यदेव की कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

जानें सूर्यदेव के बारे में ये बातें: 

  • सभी ग्रहों के मुखिया सूर्य हैं।
  • सूर्यदेव की उपासना का प्रचलन वैदिक काल से ही चला आ रहा है।
  • सूर्यदेव के हाथ और बाल सोने के हैं।
  • सूर्यदेव के रथ को 7 घोड़े खींचते हैं। ये 7 घोड़ें 7 चक्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य की प्रसिद्ध संततियों में हैं शनि, यम और कर्ण है।
  • सूर्य देव रविवार और इतवार के रवि के रूप में स्वामी हैं।
  • वेदों में जगत की आत्मा सूर्य को बताया गया है।
  • पृथ्वी पर जीवन सूर्य की वजह से ही है।
  • सूर्य को नवग्रहों में राजा का पद प्राप्त हुआ है।
  • सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।
  • हर दिन एक निश्चित संख्या में ॐ घृणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप किया जाता है।
  • सूर्य का एक नाम सविता भी है। वहीं, सूर्यस्वरूप सबसे पहले सृष्टि में जो प्रकट हुआ उसका नाम आदित्य पड़ा। सूर्य का एक अन्य नाम सविता भी है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.