Move to Jagran APP

हरतालिका तीज 2020 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Hartalika Teej Horoscope Today हरतालिका तीज पर जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 अगस्त 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 08:53 AM (IST)
हरतालिका तीज 2020 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी
हरतालिका तीज 2020 का राशिफल: मीन रा​शि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरतालिका तीज।

विशेष: वाराह जयंती।

रा​शिफल

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। आधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता के कारण तनाव मिल सकता है। किसी कार्य के कारण व्यस्तता रहेगी, लेकिन आत्मबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन सतर्क रहें।

धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। पिता या घर के मुखिया से सहयोग लेने में सफल होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की परेशानी और उलझन मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गणेश जी की उपासना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.