Move to Jagran APP

Happy Shivratri 2021: सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस महादेव के चरण में

Happy Shivratri 2021 पवित्र सावन माह की शिवरात्रि आज है। पूरे देश में आज सावन शिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में अपने आराध्य महादेव की विधिपूर्वक आराधना कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर आप अपने परिजनों और शुभचिंतकों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 11:01 AM (IST)
Happy Shivratri 2021: सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस महादेव के चरण में
Happy Shivratri 2021: सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस महादेव के चरण में

Happy Shivratri 2021: आज सावन मास की शिवरात्रि है। आज सुबह से ही शिवालयों में लोग महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हर ओर हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय की गूंज हो रही है। महाशिवरात्रि के बाद सावन शिवरात्रि शिव भक्तों के लिए सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन भगवान शिव का गंगाजल और गाय के दूध से अभिषेक किया जाता है। लोग सावन शिवरात्रि का व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं। हिन्दू धर्म में दो शिवरात्रियों का बड़ा महत्व हैं। इसमें पहली महाशिवरात्रि है और दूसरी सावन शिवरात्रि। इस वर्ष सावन शिवरात्रि आज 06 अगस्त दिन शुक्रवार को है। सावन शिवरात्रि के दिन सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, मदार पुष्प और मौसमी फल आदि अर्पित किया जा रहा है। इस अवसर को कोई भी शिव भक्त गंवाना नहीं चाहेगा। हर कोई सावन शिवरात्रि पर प्रभु की कृपा प्राप्त कर स्वयं को कृतार्थ करना चाहेगा।

loksabha election banner

इस सावन शिवरात्रि पर आप अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश और बधाई भेजें, ताकि उनके जीवन में भी शिव जी की कृपा हो और वे सुखी एवं सफल हों। 

सावन शिवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश

1. पी के भांग जमा लो रंग,

जिंदगी बीते खुशियों के संग,

लेकर नाम शिव भोले का

दिल में भर लो उमंग सावन शिवरात्रि का।

सावन शिवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं!

2. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस महादेव के चरण में,

बनें उस भोलेनाथ के चरणों की धूल,

आओ मिल कर चढ़ाएं हम बेलपत्र, भांग और श्रद्धा के फूल।

हैप्पी सावन शिवरात्रि 2021!

3. शिव अनादि है, शिव भगवंत है,

शिव सत्य है, शिव अनंत है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति हैं,

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं।

सावन शिवरात्रि 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. महादेव की बनी रहे आप पर छाया,

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,

मिले आपको वो सब अपनी ज़िन्दगी में,

जो कभी किसी ने भी न पाया।

सावन शिवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई!

5. कर्ता करे न कर सकै,

महादेव करै सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

शिव से बड़ा न कोय।

Happy Sawan Shivratri 2021

6. भक्ति में है शक्ति बंधू,

शक्ति में संसार है,

त्रिलोक में है जिसकी चर्चा,

उन शिव जी का यह त्योहार है।

सावन शिवरात्रि 2021 की हार्दिक बधाई!

7. भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले,

उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले,

आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की,

हर किसी का प्यार आपको मिले।

Happy Sawan Shivratri 2021


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.