Move to Jagran APP

Happy Ram Navami 2021: आज राम नवमी पर अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Happy Ram Navami 2021 आज यानी 21 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप की भी पूजा जाती है और साथ ही पुरुषोत्तम राम की भी पूजा की जाती है। इसे राम नवमी के नाम से जाना जाता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 02:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 01:39 PM (IST)
Happy Ram Navami 2021: आज राम नवमी पर अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें शुभकामना संदेश
Happy Ram Navami 2021: आज राम नवमी पर अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Happy Ram Navami 2021: आज यानी 21 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप की भी पूजा जाती है और साथ ही पुरुषोत्तम राम की भी पूजा की जाती है। इसे राम नवमी के नाम से जाना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। तो आइए पढ़ते हैं राम नवमी के शुभकामना संदेश।

loksabha election banner

1. सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।

Happy Ram Navami 2021

2. राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सूरुर मिलता है,

जो भी जाता है राम के द्वार,

कुछ न कुछ जरुर मिलता है,

Happy Ram navmi!

3. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,

ऐसे रघुनंदन को,

आपको और आपके परिवार को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. शान्ति अमन के इस देश से अब

बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने

आज फिर से श्री राम को आना होगा

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनायें!

5. जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है

हैप्पी राम नवमी!

6. आज प्रभु राम ने लिया था अवतार,

जैसे संत सौम्‍य है रामजी,

वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,

राम नवमी मुबारक हो!

7. राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था,

बुराइयों से लड़ने के लिए।

इस दिन को सार्थक बनाएं।

अपने अंदर के रावण को मिटायें।

Happy Ram Navami 2021

8. चैत्र नवरात्रि के दिन प्रभु राम ने जन्म लिया,

अत्याचार से लड़ाई के लिए आज के दिन को सार्थक बनाएं,

अपने अदर के रावण को मिटाएं।

Happy Ram Navami 2021

9. श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं

जीवन में हर खुशियां पाएं।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. रघुकुल रीत सदा चली आई,

प्राण जाए पर वचन न जाई॥

श्री राम नवमी पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभेच्छा॥ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.