Move to Jagran APP

Happy Navratri 2020: नवरात्रि का पावन पर्व है आया, अपने प्रियजनों को भेजें दुर्गा पूजा के ये शुभकामना संदेश

Happy Navratri 2020 नवरात्रि के पावन पर पर्व पर आज हर घर में मां दुर्गा का आगमन हो रहा है। ऐसे में आप अपने शुभचिंतकों को शुभकामना एवं बधाई संदेश अवश्य भेजें ताकि वे भी मां दुर्गा के आशीष से वंचित न रहें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:08 AM (IST)
Happy Navratri 2020: नवरात्रि का पावन पर्व है आया, अपने प्रियजनों को भेजें दुर्गा पूजा के ये शुभकामना संदेश
Happy Navratri Wishes 2020: हम को था इंतजार वो घड़ी आ गयी, होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गयी

Happy Navratri Wishes 2020: आजसे शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। भक्तों में नवरात्रि को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। क्योंकि इस बार एक महीने की देरी से नवरात्रि का उत्सव शुरू हो रहा है। हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते भारत के मंदिरों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन आप अपने घर में खूब रौनक के साथ नवरात्रि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। यही कारण है कि इसे दुर्गा पूजा भी कहा जाता है।

loksabha election banner

हर कोई एक-दूसरे को नवरात्रि की बधाई तो देगा ही। लेकिन इस बार बधाई कुछ अलग तरीके से दी जाए तो कैसा हो। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको कुछ विशेज की जानकारी दे रहे हैं जिसे आप अपने दोस्तों और परिवारवालों को वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए भेज सकते हैं। आइए पढ़ते हैं नवरात्रि विशेज:

 1- देवी के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशहाली से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,

नवरात्रि की आपको बहुत सारी शुभकामनाएं

 2- माता रानी वरदान ना देना हमे !!

बस थोडा सा प्यार देना हमे !!

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा !!

एक बस यही आशीर्वाद देना हमे !!

शुभ नवरात्रि 2020

3- माता का जब पर्व है आता;

ढेरों खुशियां साथ है लाता;

इस बार माँ आपको वो सबकुछ दे;

जो कुछ आपका दिल है चाहता।

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

4- मां दुर्गा, मां अंबे, मां जगदंबे,

मां भवानी, मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी,

माता रानी मेरी और आपकी मनोकामना पूरी करें!

शुभ नवरात्रि 2020

5- सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!

शुभ नवरात्रि 2020

6- सुबह सुबह लो मां का नाम,

पूरे होंगे अधूरे बिगड़े काम!

Happy Navratri 2020

7- जननी है वो तो वो ही काली,

दर पर उसके ना रहता,

किसी का दामन खाली!

शुभ नवरात्रि 2020

8- हम को था इंतजार वो घड़ी आ गयी,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गयी

होगी अब मन की हर मुराद पूरी,

हरने अब सारे दुःख माता द्वार आ गयी

Happy Navratri 2020


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.