Move to Jagran APP

Durga Puja 2020 Wishes: दुर्गा पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, उन्हें भी मिले मां दुर्गा का आशीर्वाद

Durga Puja 2020 Wishes शारदीय नवरात्रि का पर्व है। कल से दुर्गा पूजा का भी आरंभ हो गया है। रविवार के दिन दशहरा है। इस दुर्गा पूजा के अवसर पर आप अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजें ताकि उनको भी माता रानी की कृपा मिले।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:31 AM (IST)
Durga Puja 2020 Wishes: दुर्गा पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, उन्हें भी मिले मां दुर्गा का आशीर्वाद
Durga Puja 2020 Wishes: दुर्गा पूजा पर इस तरह करें अपने दोस्तों और परिजनों को विश, पढ़ें शुभकामना संदेश

Durga Puja 2020 Wishes:  शारदीय नवरात्रि का पर्व है। कल से दुर्गा पूजा का भी आरंभ हो गया है। रविवार के दिन दशहरा है। यह पावन पर्व हर हिंदू के लिए बेहद अहमियत रखता है। वहीं, नवरात्रि के दौरान ही दुर्गा पूजा का महापर्व शुरू हो जाता है। 5 दिन चलने वाले इस त्यौहार का हिंदू धर्म में अपना ही अलग महत्व है। खासतौर से बंगाली सम्प्रदाय के लोग दुर्गा पूजा को बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। पूरा वर्ष ये लोग इसी त्यौहार का इंतजार करते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत इसी दौरान किया था। लोग दूर्गा पूजा के 5 दिन तक पांडाल में जाते हैं और मां के दर्शन करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। हालांकि, घर बैठे अपने दोस्तों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं तो दी ही जा सकती हैं।

loksabha election banner

इस बार बाहर नहीं जा सकते तो क्या हुआ लेकिन अपने दोस्तों और परिजनों को वॉट्सऐप और मैसेंजर के जरिए तो दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं तो दी ही जा सकती हैं। तो आइए पढ़ते हैं दुर्गा पूजा विशेज।

अपने दोस्तों को दुर्गा पूजा पर इस तरह करें विश:

1. जब जब याद किया तुझे ए मां,

तूने आंचल में अपने आसरा दिया,

कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया.

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...

2. देवी मां के कदम आपके घर में आएं,

आप खुशी से नहाएं,

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...

3. सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें,

जय माता दी,

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...

4. सुख, शान्ति एवं समृद्धि की

मंगलमय कामनाओं के साथ

आप एवं आप के परिवार को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...

5. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ

जय माता दी

दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं...

6. माता रानी वरदान ना देना हमें,

बस थोड़ा-सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें

दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं...

7. सच है ये कि मां तू है,

तो हम है..

दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं... 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.