Happy Birthday Sargun Mehta: मिथुन राशि में हुआ है सरगुन मेहता का जन्म, जानें कैसे होते हैं इस राशि के जातक
Happy Birthday Sargun Mehta भारतीय अभिनेत्री मॉडल और टेलीविजन मेजबान सरगुन मेहता का आज 32वां जन्मदिन है। इनका जन्म 6 सितंबर 1988 को चंदीगढ़ में हुआ था।
Happy Birthday Sargun Mehta: भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और टेलीविजन मेजबान सरगुन मेहता का आज 32वां जन्मदिन है। इनका जन्म 6 सितंबर 1988 को चंदीगढ़ में हुआ था। इनके पिता का नाम हरीश मेहता और माता का नाम अराधना मेहता है। इनके पति का नाम रवि दूबे है जो खुद एक टेलिविजन स्टार हैं। ज्योतिष के मुताबिक, सरगुन मेहता का जन्म लग्न वृश्चिक है। आइए जानते हैं कि सरगुन की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 6 सितंबर को सरगुन मेहता के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, सरगुन मेहता का जन्म लग्न वृश्चिक हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है। सरगुन का जन्म नक्षत्र पुनर्वसु है। वर्तमान में इनकी कुण्डली में बुध की विंशोत्तरी महादशा में शुक्र की अंतर्दशा एवम शनि की प्रत्यन्तर दशा चल रही है। मिथुन राशि के जातकों के सामान्य स्वभाव की बात करें तो इन जातकों का कद लंबा और संतुलित होता है। साथ ही इनका रंग गेहुंआ होता है। मिथुन वायु तत्व प्रधान राशि है। ऐसे में इस राशि के जातक चंचल व मनमौजी किस्म के होते हैं।
सरगुन मेहता की संभावित कुंडली
मिथुन राशि वाले जातक पढ़ने-लिखने के शौकीन माने जाते हैं। इन जातकों का द्विस्वभाव होता है। इन्हें किसी भी निर्णय को लेने में मुश्किल होती है। ये जातक ज्यादातर असमंजस वाली स्थिति में होते हैं। ये अपने निर्णय पर स्थिर नहीं रह सकते हैं। ये अपना निर्णय बार-बार बदलते रहते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन को सामान्य होता है लेकिन कई बार जीवनसाथी के साथ इनके मतभेद हो सकते हैं। ये जातक समझदार माने जाते हैं।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''