Move to Jagran APP

Happy Birthday Manmohan Singh: जानें क्या कहती है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जन्म कुंडली

Happy Birthday Manmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। इनका जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। मनमोहन सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक अर्थशास्त्री भी हैं। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:25 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:25 AM (IST)
Happy Birthday Manmohan Singh: जानें क्या कहती है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जन्म कुंडली
जानें क्या कहती है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जन्म कुंडली

Happy Birthday Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। इनका जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। मनमोहन सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ एक अर्थशास्त्री भी हैं। उनकी माता का नाम अमृत कौर और पिता का नाम गुरुमुख सिंह था। ज्योतिष के मुताबिक, इनकी राशि कर्क है। मनमोहन सिंह की कुंडली में शुक्र ग्रह अकारक लग्न से अष्टम भाव में चंद्र के साथ स्थित है।इनकी कुंडली में भद्रक महापुरुष योग, सुनफा योग, शंख योग, नीच भंग राज योग चला रहा है जिसके चलते इस समय मनमोहन सिंह राहु की महादशा से गुजर रहे हैं। चलिए जानते हैं इनकी कुंडली इनके लिए क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 26 सितंबर को मनमोहन सिंह के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, मनमोहन सिंह का जन्म बुध की महादशा में 1932 में हुआ। बुध की महादशा में इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा उत्तम दर्जे की प्राप्त की। मनमोहन सिंह जी की जन्म कुंडली में बुध आदित्य योग की वजह से इनके पिता को तकलीफों का सामना करना पड़ा क्योंकि सूर्य इनकी कुंडली मे मरकेश का फल दे रहा है। साथ ही केतु की महादशा 1946-1953 में आई। इस समय में इन्होंने अपनी शिक्षा का लाभ प्राप्त किया। इसी समय इनके उच्च अधिकारियों से अच्छे संपर्क बने। इनकी कुंडली मे राहु पराक्रम क्षेत्र में है जिसने इनको विदेश यात्रा कराई और वैवाहिक जीवन का सुख भी प्रदान किया।

मनमोहन सिंह की संभावित कुंडली

2020 से 2022 के मध्य की अवधि इनके करियर और आयु दोनों के लिए विशेष रहने वाली है। मनमोहन सिंह की कुंडली देखने से ज्ञात होता है कि इन दिनों मनमोहन सिंह शनि की ढैय्या के प्रभाव में हैं और दूसरी ओर राहु में चन्द्रमा की दशा जुलाई महीने से शुरू हो गई। राहु और चन्द्रमा की दशा ज्योतिषशास्त्र में अनुकूल नहीं मानी जाती है। दोनों एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि दोनों ही ग्रह कुंडली में मजबूत स्थिति में हैं जिससे इनके बीच आपसी टकाराव हो रहा है जिसका नुकसान मनमोहन सिंह को उठाना पड़ रहा है। इन दिनों मनमोहन सिंह मानसिक उलझन में रहेंगे। विरोधी और विपक्षियों का दबाव बना रहेगा। साथ ही अपनों से भी इन्हें सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल नहीं है। अचानक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने की आशंका प्रबल है। हड्डियों और पैरों में तकलीफ हो सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.