Happy Birthday Gauhar Khan: गौहर को सोच-समझकर निर्णय लेने की है जरूरत, पढ़ें क्या है इनकी कुंडली में
Happy Birthday Gauhar Khan भारतीय फिल्म एक्ट्रेस/मॉडल गौहर खान का आज 37वां जन्मदिन है। इनका जन्म 23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र राज्य के पुणे में हुआ था।
Happy Birthday Gauhar Khan: भारतीय फिल्म एक्ट्रेस/मॉडल गौहर खान का आज 37वां जन्मदिन है। इनका जन्म 23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र राज्य के पुणे में हुआ था। इनकी माता का नाम रजिया जफर है। इन्होंने बिग बॉस 7 का खिताब जीता था। ज्योतिष के अनुसार, जिस दिन इनका जन्म हुआ था उस दिन विक्रम संवत्सर 2040 का रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा, चंद्रमा-मकर राशि में, धनिष्ठा नक्षत्र था। तो चलिए जानते हैं गौहर खान की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो गौहर खान के साथ आज 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, गौहर खान का जन्म लग्न कर्क है। इसमें मंगल स्थित है।दूसरे भाव अर्थात धन भाव में शुक्र सूर्य की युति है। यहां शुक्र अस्त ओर वक्री है। तीसरे भाव में बुध अपनी ही राशि में कन्यास्थ है। चौथे भाव में शनि, तुला राशि में स्थित है। पंचम भाव में वृश्चिक के गुरु केतु की युति, चाण्डाल दोष बना रही है। 11वें भाव में वृषभ का राहु स्थित है।
गौहर खान की संभावित कुंडली
गौहर की जन्म कुण्डली में वर्तमान विंशोत्तरी महादशा वृहस्पति की चल रही है जो 15 फरवरी 2006 से 15 फरवरी 2022 तक रहेगी। राहु की अंतर्दशा 22 सितम्बर 2019 से चल रही है जो 15 फरवरी 2022 तक प्रभावी रहेगी। इसी दौरान शनि की प्रत्यंतर्दशा भी चल रही है जो 27 मई 2020 से 13 अक्टूबर 2020 तक चलेगी। गौहर खान के जीवन का यह समय व्यक्तिगत जीवन में तनाव, विवाद का समय का रहेगा। इन्हें सोच समझकर निर्णय लेने चाहिए। स्वास्थ्य एवम आर्थिक पक्ष का विशेष ध्यान रखना होगा।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''